सीएसपी लूट के दो आरोपी पुलिस फायरिंग में ज़ख्मी, लंबे समय से थे फरार

Amit
2 Min Read

सीएसपी लूट कांड में शामिल रहे सूरज और नीरज को पकड़ने गई पुलिस पर की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों हुए घायल

मुजफ्फरपुर। पारू थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और दो वांछित अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह दोनों बदमाश, सूरज सहनी और नीरज ठाकुर, बीते कुछ महीनों से जिले में सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इनके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने के आरोप प्रमुख हैं।

एसएसपी सुशील कुमार और सरैया के एसडीपीओ कुमार चंदन मौके पर खुद पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के दौरान टॉयलेट का बहाना बनाकर ये फरार हो गए और नजदीकी इलाके में छिप गए। इसके बाद जब पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है।

पुलिस का कहना है कि ये दोनों अपराधी मोतिहारी और मुजफ्फरपुर में संगठित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे थे और लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।

Share This Article
Leave a Comment