मुजफ्फरपुर में लापता नाबालिग छात्रा बेहोशी की हालत में मिली, दो आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

 बिहार- मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के लापता होने के दो दिन बाद वह सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिली। छात्रा घर से मोबाइल रिचार्ज करवाने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

स्थानीय लोगों ने उसे सुनसान इलाके में बेहोश पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों ने एक दुकानदार और उसके साथियों पर छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एडिशनल एसपी शहरीयार अख़्तर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment