मरीज बनकर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने डॉ. की गोली मारकर की हत्या

Amit
1 Min Read

इंदौर। इंदौर के परदेशीपुरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई है, यहां डॉ. सुनील साहू की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश डॉक्टर के पास मरीज बनकर पहुंचे थे। उपचार के बाद बदमाशों ने रुपये लूटे और सीने में गोली दाग दी। राजेंद्र नगर टीआइ नीरज बिरथरे के मुताबिक घटना गली नंबर एक में रात करीब पौने 11 बजे हुई। 34 वर्षीय डॉ. सुनील साहू क्लीनिक पर बैठे हुए थे।

तीन बदमाशों ने साथ आए युवक का उपचार करवाया और उन्हें फीस दी। जैसे ही साहू ने खुले रुपये लौटाने के लिए जेब से रुपये की गड्डी निकाली एक बदमाश ने पिस्टल तान ली। उनसे रुपये मांगे और सीने में गोली दाग दी। घटना के वक्त साहू का कर्मचारी दीपक चौहान भी मौजूद था। बदमाशों ने दीपक को भी धमकाया और उससे मोबाइल बंद करवाया। बदमाशों ने दीपक का मुंह दीवार की तरफ करवाया और भाग गए। दो साल पहले ही शादी हुई थी स्वजन के मुताबिक डॉ. साहू मूलत: कुमराज (गुना) के रहने वाले थे। उन्होंने ग्वालियर से बीएचएमएस किया था।

Share This Article
Leave a Comment