जेवर एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने फर्जी कम्पनी खोलकर लोगों को लोन व जेवर एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों योगेश शर्मा पुत्र हरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम खेडा धर्मपुरा छपरौला थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर, चन्दन कुमार पुत्र चन्द्रेशवर प्रसाद निवासी ग्राम मांझी थाना मांझी जिला छपरा बिहार वर्तमान पता साझी पब्लिक स्कूल के पास चोटपुर कॉलोनी थाना सेक्टर-63 नोएडा को घटनास्थल 215 बिल्डिंग सेक्टर-63 के तृतीय तल पर ऑफिस नम्बर टी-4 थाना सेक्टर-63 नोएडा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 13 डेस्कटॉप कम्प्यूटर,एक लैपटॉप,31 मोबाइल फोन,11 डेबिट कार्ड, 52,000 रूपये नगद,11 सिम कार्ड,दो गाड़ियां क्रमशः टीयूीव-300 नंबर यूपी 14 डीएम 8103, आई 20 नंबर यूपी 16 सीक्यू 6897 तीन रजिस्टर, 23 डायरी,15 फर्जी लोन अपरुवल प्रमाण पत्र/अग्रीमेन्ट/भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की रशीद की छायाप्रति बरामद की गई है। अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि लोगों को फोन करके लोन देने व एयरलाईन मे नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये ठगी करते थे। तथा ये जो हमसे गाड़ियां मिली है यह गाड़िया भी लोगों से धोखाधड़ी करके जो पैसे मिले थे उन्हे से खरीदी गयी है। तथा जब से जेवर में एयरपोर्ट स्थापित हुआ है तब से हम लोग जेवर एयरलाईन में नौकरी दिलाने के नाम पर काफी ठगी कर रहे थे।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment