ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद गौतमबुद्धनगर के मेडिकल स्टोरों पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार, खांसी एवं अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के क्रम मे त्यागी मेडिकल एजेंसी से कुल दो ( गैस का कैप्सूल एवं एक एंटी बीओटीक टेबलेट) औषधि का नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर इन औषधि के बिल के साथ अन्य चार दवाओं के क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर औषधि के क्रय विक्रय बिलों को अगले तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि एक अन्य सत्यम सर्जिकल कुलेसरा से भी तीन औषधि का नमूना संगृहीत किये गये। उन्होंने बताया कि मौके से 5 औषधि के क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण आख्या में अंकित सभी औषधि के क्रय बिल प्रस्तुत करा दें। मौके पर सत्यम सर्जिकल के प्रॉ बलवीर सिंह के उपस्थित नहीं रहने के क्रम में मौके पर ही मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक बंद करा दिया गया है। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी को औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।
औषधि निरीक्षक ने तुगलपुर एवं कुलेसरा ग्रेटर नोएडा स्थित दो मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
