नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने नोएडा,दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटना कारित करने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर लुटेरों राजा पुत्र राजकुमार निवासी शिव मंदिर भारती पब्लिक स्कूल के पास न्यू कोण्डली दिल्ली, रितिक पुत्र दिलीप निवासी गली नंबर 2 दल्लुपुरा थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली को हुण्डई शोरूम के गेट के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल स्पेलन्डर नंबर डीएल 5एससीके 6780, लूट के चार मोबाइल फोन और दो तमंचे तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। जो नोएडा,दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में लूट की घटनायें कारित करते है। अभियुक्त लूट की घटनायें करने के लिये चोरी की मोटरसाइकिल का प्रयोग करते है तथा 10-15 दिन बाद उक्त मोटरसाइकिल को सस्ते दामो में बेच देते हैं। उसके उपरांत अन्य मोटरसाइकिल चोरी करके उस पर सवार होकर लूट की घटनायें करते है। अभियुक्त लूट की घटनायें करते समय महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते है सड़क पर चलते लोगों से उनका मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग जाते है। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में लूट/चोरी की घटना करने वाले दो अन्तर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली में बड़ा वाहन चोर गिरोह बेनकाब, RWA अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार; मणिपुर तक था नेटवर्क
- दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, भारी गेट गिरने से सुरक्षा गार्ड की मौत
- दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान शुरू, सबसे स्वच्छ वार्ड को मिलेगा 1 करोड़ रुपये का इनाम
- दिल्ली के नारायणा विहार में युवक की संदिग्ध मौत, सिर से निकला काफी खून; हत्या की आशंका
- झूठी शान में चचेरे भाई ने नाबालिग बहन की हत्या की, शव ब्रीफकेस में भरकर सड़क किनारे फेंका
- दिल्ली में DCP के सरकारी आवास में चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद
- 26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता
- साहिबाबाद के होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल मृत मिलीं, जांच में जुटी पुलिस
