पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार किया सुसाइड, कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Rohit Kumar
2 Min Read

जिले के पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने सरकारी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही की आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी का रहने वाला 2020 बैच का सिपाही विवेक वर्मा (23) पुलिस लाइन में तैनाती था। वह देहात थाना क्षेत्र के छोटा धुसाह मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता था। चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। शनिवार को जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो पुलिस कर्मियों को उसके आवास पर भेजा गया। पुलिस कर्मियों द्वारा आवास पर जाकर आवाज देने पर कमरे का दरवाजा नही खोला गया तो सिपाहियों द्वारा शंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर विवेक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

सुसाइड नोट में लिखा पारिवारिक विवाद

शव के पास सरकारी एस एल आर रायफल मिली जिससे उसने खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण पारवरिक विवाद बताया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। पुलिस फोरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है । आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment