राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की आज तीसरी वर्षगांठ, नौसेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख ने दी श्रद्धांजलि

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली, देश आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की तीसरी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आज नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर.चौधरी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा सचिव अजय कुमार ने भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि स्वतंत्रता के बाद से वीर सैनिकों के बलिदान के प्रमाण के रूप में 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक को राष्ट्र को समर्पित किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment