जम्मू-कश्मीरः पुंछ में हाइवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग, 4 जवान शहीद

Rohit Kumar
0 Min Read

जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की गाड़ी में भयानक आग लग गई. इस हादसे में सेना के 4 जवान शहीद हो गए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा भाटादूडियां इलाके में हुआ है. जानकारी मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment