जनता की थाली में आज 245 लोगों ने राजमा चावल खाया

Rohit Kumar
2 Min Read

नेफोवा की जरुरतमंदो को मात्र 5 रूपये में खाना उपलब्ध कराने की मुहीम में आज रविवार के दिन फिर से एकमूर्ति गोलचक्कर पर साप्तहिक जनता की थाली लगायी गयी। आज जनता की थाली संसार चाइल्ड क्लिनिक एवँ वक्सीनेशन सेंटर की डॉ रूचि दुबे द्वारा प्रयोजित था। आज की थाली में मात्र 5 रूपये में राजमा चावल और अचार रखा गया था।

नेफोवा सदस्य राजकुमार एवँ ज्योति जैसवाल ने बताया कि डॉ रूचि दुबे नेफोवा के जनसेवा से प्रभावित होकर एक दिन के जनता की थाली को प्रायोजित करने की इच्छा जताई थी जिसके लिए डॉ रूचि ने सभी जरुरी सामान उपलब्ध करवा दिया था। आज की जनता की थाली डॉ रूचि के तरफ से प्रायोजित था। जनता की थाली का खाना इकोविलेज-2 स्थित किचेन में स्वच्छ वातावरण में बनाया जाता है जिसे बाँटने के लिए एकमूर्ति पर लाया जाता है।

नेफोवा उपाध्यक्ष रंजना भरद्वाज ने बताया कि नेफोवा के जनसेवा की भावना से प्रभावित होकर काफी लोग जनता की थाली में जुड़ना चाहते है और जुड़ भी रहे हैं। आसपास की सोसाइटियों के निवासियों के साथ ही दूसरे शहरों एवँ राज्यों में रहने वाले लोग भी इस मुहीम में सहयोग कर रहे हैं।

आज आज जनता की थाली के खाना वितरण में शीतल खरे, सागर गुप्ता, राजकुमार, विनीत गुप्ता, मनीष कुमार, समीर भारद्वाज, डॉ रूचि दुबे और राहुल गर्ग ने सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment