फैक्ट्री में चोरी करने वाले तीन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम तांबे का तार,11 किलो 600 ग्राम तांबा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस टु पुलिस ने फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों कृष्णा कश्यप पुत्र सन्तोष कुमार कश्यप निवासी ब्लाक नंबर 7 फ्लैट नंबर 07/107 काशीराम आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर लखीमपुर जिला लखीमपुर खीरी हाल पता शेरू का मकान सन्तराम वाली गली कुलेसरा थाना इकोटेक तृतीय गौतमबुद्धनगर, राजपाल पुत्र सूबेदार निवासी महेशपुर थाना उमराहाट जिला कानपुर देहात हाल पता पाली भाटी का मकान गली नंबर 1 नयां गांव थाना फेस टु नोएडा गौतमबुद्धनगर,इस्लामुद्दीन पुत्र निसार अहमद निवासी मोहल्ला मिरदबाड़ा कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर हाल पता कबाड़ी की दुकान मछली मार्केट के पास कुलेसरा थाना इकोटेक तृतीय जिला गौतमबुद्धनगर को एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन थाना फेस टु के पास से शनिवार गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किये 7 किलो 600 ग्राम तांबे का तार,11 किलो 600 ग्राम तांबा और घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं जो फैक्ट्रियों और कम्पनी में चोरी करते है। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment