नोएडा में नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ चलेगा यह खास अभियान

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। परिवहन विभाग सोमवार से एक बार फिर से यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ अभियान चलाएगा। चुनाव के लिए व्यावसायिक वाहनों का अधिग्रहण करने में व्यस्तता के कारण परिवहन विभाग की ओर से अभियान बंद था। यमुना एक्सप्रेस वे पर इंटरसेप्टर से वाहनों की गति की निगरानी करके चालान किए जाएंगे। इसके अलावा बाकी अभियान भी चलेंगे। एआरटीओ प्रवर्तन अजय मिश्र ने बताया कि स्टाफ वाहनों के अधिग्रहण में व्यस्त था।

Share This Article
Leave a Comment