नई दिल्ली, 4 जुलाई। दिल्ली पत्रकार एकता समूह की तीसरी सफल बैठक का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे रोहिणी सेक्टर-3 स्थित ऑरनेट इन बैंक्वेट हॉल में किया गया। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, उनकी सुरक्षा तथा पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा।
इस बैठक में नेशनल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा डिजिटल एवं यूट्यूब मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के संरक्षक स्वदेश जैन, अमित चौधरी, जसवंत गोयल, विनोद रस्तोगी, संदीप राणा, दीपक गुप्ता और रंजीत गुप्ता को पटका पहनाकर विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही युवा पत्रकारों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पत्रकार एवं महासचिव गुलशन सैफी ने की। संघठन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने पत्रकारों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस से सहयोग की मांग की उपाध्यक्ष विकास जुलाना ने पत्रकारों को आपसी मतभेद छोड़ एकजुट होने की अपील की, बैठक मे आए वरिष्ट पत्रकार साथियो ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर सामूहिक आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
बैठक में “दिल्ली पत्रकार एकता समूह” के अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष विकास जुलाना, महासचिव गुलशन सैफी, सचिव हिमांशु मुद्गल, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, महिला अध्यक्ष किरण शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष राधिका शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर और मानव सहित विनय कुमार, मनोज सक्सेना, अमित झा, प्रेम शंकर शर्मा, दीपक राणा, सुनीता भट्ट, सागर, मेनका, याशिका वर्मा, मानव, अभिषेक कश्यप, परमजीत कौर, आफरीन खान, सूर्यांश चावला, दीपक गुप्ता, अर्पिता, रोनित मौर्य, तरुण शर्मा, मोहम्मद इमरोज़, रश्मि के अलावा कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता और आपसी मतभेदों को भुलाकर पत्रकारिता के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि “दिल्ली पत्रकार एकता समूह” भविष्य में भी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
