साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने से 600 मीटर दूर और नगर निगम के कार्यालय से 500 मीटर दूर वसुंधरा की सेंट्रल वर्ज की ग्रिल गायब हैं। लोगों का आरोप है कि पहले इन्हें कोई तोड़कर जाता है। इसके बाद चोरी कर बेच देता है।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। सरकारी संपत्ति को बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
शिकायतकर्ता सफाई एक्सप्रेस के संस्थापक गिरीश शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को नगर निगम के अधिकारियों के सामने कई बार उठाया है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। तमाम शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने कोई प्रयास नहीं किया।
ग्रिल चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ग्रिल चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी चाहिए।
उनका कहना है कि आवास विकास परिषद ने नगर निगम को एक बहुत ही सुंदर और खूबसूरत क्षेत्र हैंडओवर किया था, लेकिन अब देखभाल के अभाव में बदहाल होता जा रहा है।
नगर निगम के उद्यान प्रभारी डा. अनुज मामले को दिखवाया जाएगा। अगर कोई ग्रिल चोरी कर रहा है तो संबंधित थाने में शिकायत दी जाएगी।

