लोनी में गुंडागर्दी: सरल कुंज कॉलोनी में घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा, दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

News Desk
1 Min Read

लोनी। लोनी थाना क्षेत्र की सरल कुंज कालोनी में पड़ोसियों ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरल कुंज कॉलोनी बब्लू शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को रात करीब दस बजे पड़ोसी अर्पित गिरी और कुलदीप गिरी जबरन उनके घर में घुस गए।

आरोपितों ने उनके और उनके बेटे गोलू के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।

लोगों को एकत्र हुआ देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी लोनी राम किशन राणा ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment