ई-कॉमर्स गोदाम में लाखों की चोरी, डेढ़ लाख के पार्सल और 60 हजार नकदी ले गए चोर

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की नवचेतना एन्क्लेव स्थित ई-कामर्स कंपनी के गोदाम में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर गोदाम से लाखों रुपये कीमत के पार्सल, 60 हजार की नकदी व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चुराकर ले गए। कंपनी प्रबंधक ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

ई-कामर्स कंपनी के प्रबंधक इंदर सिंह ने बताया कि कंपनी का खोड़ा नवचेतना एन्क्लेव में गोदाम है। इंटरनेट मीडिया पर कंपनी के सामान के आर्डर बुक होते हैं।

ऑर्डर से अनुसार सामान गोदाम पर पहुंचाया जाता है। गोदाम से पार्सल ग्राहकों तक पहुंचते हैं। 20 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे उनके टीम लीडर गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम का समान अस्त व्यस्त पड़ा था।

डेढ़ लाख के पार्सल और 60 हजार नकदी गायब मिली

गोदाम से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के पार्सल और 60 हजार की नकदी गायब थी। स्टाफ ने सीसीटीवी चेक करना चाहा तो पाया कि चोर कैमरे की डीवीआर भी चुराकर ले गए हैं। सीढ़ियों का गेट खुला पड़ा था।

संभावना है कि चोरों ने छत के रास्ते गोदाम में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्हें स्टाफ पर चोरी की शक हुआ।

उन्होंने स्टाफ से चोरी की संबंध में पूछताछ की लेकिन सभी ने चोरी की जानकारी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द चोरी की वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment