ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ रही महोबा निवासी महिला रेशमा पत्नी जय सिंह की एंबुलेंस की टक्कर से मौत हो गई। मृतक महिला रेशमा बस में बैठकर आई थी।
उसे भाईपुर गांव के पास उतरना था लेकिन गलती से वह फलेदा कट पर उतर गई। वह यमुना एक्सप्रेस वे पर पैदल ही भईपुर की ओर आ रही थी।
इसी दौरान एक एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे जेवर के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
