युवक ने पिता और सौतेले भाई को कार से रौंदा, एक लाख रुपये न मिलने पर रची थी साजिश

Amit
1 Min Read

बरेली- फरीदपुर के नांद अलगनी गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने पिता नन्हें खां और सौतेले भाई मिश्रयार की कार से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी मकसूद खां ने वारदात के बाद मौके पर ही कार छोड़ दी और फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पिता ने देने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश में उसने बाइक से लौट रहे दोनों पर इको कार चढ़ा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment