RCB के लिए खिताब जीतने की राह हुई मुश्किल, 1.9 करोड़ वाला प्रमुख खिलाड़ी हुआ IPL 2023 से बाहर

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली (Reece Topley) कंधा खिसकने के कारण गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए. टॉपली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पहले घरेलू मैच के दौरान चोट लगी थी.

आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगड़ ने यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम के मैच के दौरान कहा, ‘‘टॉपली आईपीएल से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौट गए हैं. उनके विकल्प की घोषणा जल्द ही की जाएगी.’’

बांगड़ ने साथ ही बताया कि श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा के 10 अप्रैल और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के 14 अप्रैल को टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हेजलवुड चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए थे.

Share This Article
Leave a Comment