होटल में रुकी महिला के साथ संचालक ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर कराई गई वैश्यावृत्ति

Amit
2 Min Read

उत्तर प्रदेश। फिरोजाबाद में पति से झगड़ा कर होटल में रुकी महिला के साथ होटल संचालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इतना ही नहीं तीन महीने तक बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई गई। इस बीच मौका पाकर वह भाग निकली। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

मामला टूंडला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली विवाहिता का 13 जुलाई को उसके पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहर गई थी। आरोप है कि इस बीच होटल संचालक ने सहानुभूति दिखाते हुए उसे कोल्ड्रड्रिंक में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर होटल संचालक व उसके दो साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद होटल संचालक ने उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन वैश्यावृत्ति शुरू करा दी। ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वे दोनों उसे ताजगंज क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गए। जहां उसे बंधक बनाकर हररोज दुष्कर्म किया गया। मौका पाकर वह 9 अक्तूबर को किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली। साथ ही उसने पति को फोन कर आगरा बुला लिया, तब वह घर वापस लौटी।

थाना प्रभारी अनुज राणा ने बताया कि घटना के प्रकरण में पीड़िता थाने आई थी। किंतु, मामला ताजगंज का होने पर उसने तहरीर नहीं दी है। वह आगरा के ताजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए चली गई है। अगर पीड़िता आती है, तो निल पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment