नोएडा में कार चालक ने दो जवानों को मारी टक्कर, एक की मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। तेज रफ्तार कार चालक ने शुक्रवार तड़के हाजीपुर अंडरपास के पास बाइक सवार दिल्ली पुलिस के दो जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। सेक्टर 39 थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

करतार सिंह और जगत सिंह दोनों दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। वह एक बाइक से सुबह करीब छह बजे सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर अंडरपास के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आए एक एर्टिगा कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने करतार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जगत सिंह की हालत भी नाजुक है। वह इमरजेंसी में उपचाराधीन है।

पुलिस ने करतार सिंह के बेटे शुभम कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पवन है। पुलिस ने उससे संबंधित कार को भी बरामद किया है।

Share This Article
Leave a Comment