दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को ब्‍लैकमेल कर रहा था सिपाही, रायबरेली के सात पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया लाइन हाजिर

Rohit Kumar
1 Min Read

बिजनौर जिले की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।

हद तो तब हो गई, जब पीड़िता शिकायत करने के लिए रायबरेली जिले पहुंची तो गुरुबख्शगंज थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी सिपाही की शिकायत न करने के लिए महिला को धमकाते हुए जानमाल की धमकी दी।

थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने सात सिपाहियों समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने, घर में घुसकर मारपीट करने, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तैनात तीन महिला सिपाहियों समेत सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment