दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे सेे 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने दो गांजा तस्कर अभियुक्तों रविन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम कुशलगांव थाना अहरौला जिला आजमगढ़ हाल निवासी नीरज को जिम के ऊपर किराये का मकान पुस्ता रोड़ बहलोलपुर को हनुमान मन्दिर के पास से और अभियुक्त महताव पुत्र मुनकाद निवासी ग्राम असील पुर थाना किठौर जिला मेरठ को रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने दो किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment