अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त शिव कुमार पुत्र सेवक राम निवासी ग्राम नट मढैय्या थाना बीटा टु ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर को जतन भाटी गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है। उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जो लूट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है तथा पूर्व में थाना दनकौर से लूट की घटना करने के आरोप में जेल जा चुका है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment