सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव में किशोरी की छत से गिरकर मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित हाजीपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती थी। वह गुरुवार रात अपने मकान की दूसरी मंजिल पर किसी काम से गई थी। इसी दौरान वह संदिग्ध हालात में छत से नीचे गिर गई। परिजनों ने उसको गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment