सितारगंज में किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Amit
1 Min Read

किशोरी का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न, वीडियो बना कर दी गई धमकी

ऊधम सिंह नगर। सितारगंज में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 25 मई को सितारगंज आई थी। 31 मई को उनके भाई का चालक विशाल कौशल (साहिल) उसे अपने घर ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ मारपीट करते हुए अमानवीय कृत्य किया। आरोप है कि विशाल ने घटना का वीडियो बनाकर अपनी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके अलावा, विशाल और उसके पिता अनिल ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे घर भेज दिया। पुलिस अधिकारी बीएस धौनी के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में गहन जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment