तंत्र-मंत्र के नाम पर तांत्रिक ने महिला के साथ कीं अश्लील हरकतें, रिपोर्ट दर्ज

Amit
1 Min Read

अलीगढ़। एक गांव में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक कथित तांत्रिक ने कमरा बंद कर महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं। मामले में तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एक व्यक्ति के अनुसार उसकी पत्नी के गर्भ में ही बच्चे खराब हो जाते हैं। किसी ने नानऊ गांव निवासी कथित तांत्रिक पीतांबर उर्फ बाबा प्रीतम से इलाज कराने की सलाह दी।

इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर उक्त तांत्रिक के यहां पहुंच गए। तांत्रिक उन्हें बिठाकर पत्नी को कमरे के अंदर ले गया। इसके बाद कमरा बंद कर लिया। उनकी पत्नी ने बाहर निकलकर बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। बुरी तरह से डराया-धमकाया। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment