महिलाओं पर शिकंजा कसने को तालिबान ने सुनाया नया फरमान, घर से बाहर निकलते समय बुर्का पहनना होगा अनिवार्य

Rohit Kumar
3 Min Read

अफगानिस्तान की मौजूदा तालिबान सरकार आए दिन महिलाओं को लिए नए-नए प्रतिबंधों को लागू कर रहा है। इसी कड़ी में तालिबान ने अब महिलाओं के लिए सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश फरमान सुनाया है। अफगानिस्तान में पिछली बार की तुलना में इस बार बेहतर शासन का दावा करने वाले तालिबान ने शनिवार को नए फरमान के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए कि वह सुधरने वाला नहीं है।

तालिबान ने पूरी दुनिया को भरोसा दिया था कि वह अब बदल गया

1990 के दशक में तालिबान ने पहले शासन में ही पूरे अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए बुर्का को अनिवार्य कर दिया था। तालिबान के सत्ता से हटने के बावजूद अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में महिलाएं बुर्का पहना करती थीं। हालांकि, अफगानिस्तान पर दोबारा कब्जे के बाद तालिबान ने पूरी दुनिया को भरोसा दिया था कि वह अब बदल गया है। महिलाओं को उनके अधिकार दिए जाएंगे।

नए फरमान के तहत तालिबान

सत्ता संभालने के एक साल के भीतर ही तालिबान कई ऐसे आदेशों को लेकर फिर से सुर्खियों में है जो उसके पुराने रंग को दिखाता है। नौकरी करने वाले पुरुषों के लिए सिर पर टोपी, दाढ़ी और टखने से ऊपर पेंट पहनना अनिवार्य किया जा चुकी है। नए फरमान के तहत तालिबान के सुप्रीम लीडर ने आदेश दिया है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक तौर पर बुर्का पहनना जरूरी होगा। इससे पहले स्कूलों में पुरुषों और महिला विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग कक्षाएं पहले ही शामिल हैं। तालिबान की सोच है कि स्कूल में महिला और पुरुष छात्र एक-दूसरे को न देख सके, क्योंकि इससे पढ़ाई में व्यधान होता है।

अफगानिस्तान में आतंकी हमले आम बात हो गई 

जब से तालिबान अफगानिस्तान की जमीन पर सत्ता में लौटा है, तब से अफगान देश में आतंकी हमले आम बात हो गई है। आए दिन बम धमाकों या आत्मघाती हमलों में बेकसूरों की जान जा रही है। इतना ही नहीं ज्यादातर हमले मस्जिदों में नमाज के दौरान होते हैं। जिनमें नापाक मंसूबों वाले लोग मासूमों और महिलाओं को भी निशाना बनाते हैं।a

Share This Article
Leave a Comment