राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर आईटी का छापा

Rohit Kumar
1 Min Read

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा स्थित आवास पर इनकम टैक्स ने छापा मारा। बुधवार को इनकम टैक्स का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। यहां आसापास लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है। हालांकि किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के किच्छा आवास विकास कॉलोनी स्थित घर और उनकी रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट फ्लोर मिल में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। इनकम टैक्स के अधिकारी अभी यही मौजूद है। मंत्री के जयपुर और कोटपुतली राजस्थान स्थित स्कूल में भी इस समय इनकम टैक्स की रेड चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment