दुकानदार ने अपनी दुकान में पंखे से लटककर की आत्महत्या 

Amit
1 Min Read

विकासनगर। विकासनगर के बरोटीवाला में एक दुकानदार ने अपनी दुकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि सुबह दस बजे सूचना मिली की बरोटीवाला में एक परचून की दुकान पर एक व्यक्ति ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 32 वर्षीय दिनेश पुत्र किशन, निवासी दोयरा थाना कालसी ने अपनी ही दुकान का शटर डाउन कर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों को जब पता चला तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के साथ दुकानदार को विकासनगर अस्पताल में ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक दुकान के साथ ही ठेकेदारी का काम भी करता था। वह यहां किराए पर रहता था। कोतवाल ने बताया कि पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट : रीटा सूरी

Share This Article
Leave a Comment