लोनी में संदिग्ध हालात में युवती की मौत, घर के कमरे में मिला शव

Amit
1 Min Read

लोनी – लोनी क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के भीतर एक कमरे में लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों द्वारा कमरे में पहुंचने पर इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका की पहचान कोमल देवी (23) के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व अरविंद नामक युवक से हुई थी। घटना के समय घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि महिला के मायके पक्ष को भी मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment