गाजीपुर में ग्राम प्रधान ने की शर्मनाक हरकत, प्रेमी जोड़े से थूक चटवाया, पाइप से पीटा, वीडियो वायरल

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रेमी-प्रेमिका को ग्राम प्रधान की ओर से तालिबानी सजा देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका को डंडे के पीटने के बाद उन्हें थूक कर चाटने पर मजबूर करता हुआ देखा गया। इस वीडियो का संज्ञान लेने के बाद आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। भाला गांव के प्रधान ने अपने गांव की ही प्रेमी-प्रेमिका को पहले डंडों से पीटा। वायरल वीडियो में दोनों को पीटने के बाद प्रधान ने दोनों को कमरे में बंद कर कुर्सी पर बैठाया।

यही नहीं, युवती को हाथ पर थूककर चाटने को मजबूर किया। मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रही युवती ने मंदिर में अपने प्रेमी से शादी कर ली। इसके बाद उसे और उसके प्रेमी को ये सजा मिली है। वायरल वीडियो में पिटाई करने वाला व्यक्ति भाला बुजुर्ग गांव का प्रधान बृजेश यादव बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति युवती को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जमकर पीटा रहा है। इतना ही नहीं युवती को पीटते हुए उससे फर्श पर थूक कर चटवाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बृजेश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504,506,354,509 के तहत मुकदमा कायम किया है।पुलिस ने बृजेश को अरेस्ट कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment