18 वर्ष से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहा 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोयडा संवाददाता, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने 18 वर्ष से हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त मुकेश पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी सैदपुर थाना बैन जिला नालन्दा बिहार वर्तमान पता पोस्टल पार्क कॉलोनी रोड संख्या 3 थाना जक्कनपुर जनपद पटना बिहार को अथक प्रयास कर इसके निवास स्थान पोस्टल पार्क कॉलोनी जनपद पटना के पास से गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त ने 28/29 मार्च 2004 को सेक्टर 1 नोएडा में क्रभको कार्यालय के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम मशीन को काट कर लूटने के प्रयास के दौरान क्रभको के गार्ड बुद्ध सेन पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी इन्द्रापुरी लोनी गाजियाबाद की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। जिसके संबध में थाना सेक्टर-20 नोएडा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 256/2004 धारा 393, 302 भादवि में 18 वर्ष से वांछित चल रहा था। उक्त इनामी अपराधी भी घटना के समय क्रभकों कम्पनी में गार्ड की डयूटी करता था। इस अपराधी के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही 26 नवम्बर 2004 को पूर्ण हो चुकी है। इसकी गिरफ्तारी पर 25000 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment