अमेजोन वेयरहाउस से 12 लाख रूपये की लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Rohit Kumar
3 Min Read

कब्जे से लूट के 12,25,631 रुपये नगद, एक मोटरसाइकिल सहित अवैध असलहा बरामद

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सूरजपुर पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन अमेजोन वेयर हाउस में हुई 12 लाख रूपये की लूट का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूट के 12,25,631 रुपये नगद,घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक क्षतिग्रस्त तिजोरी, तिजोरी काटने में प्रयुक्त ग्राईन्डर और तीन तमंचे तीन सौ पन्द्रह बोर मय पाँच कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।थाना सुरजपुर पुलिस ने लूट की घटना का सफर अनावरण करते हुए घटना में शामिल राजकुमार पुत्र विमलसिंह पाल निवासी नंदलालपुरवा थाना अजीतमल जनपद औरेया उत्तर प्रदेश वर्तमान पता श्यामविहार कॉलोनी कस्बा व थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर, सचिन कुमार पुत्र राकेश निवासी-गांव बडौदा थाना चोला जिला बुलन्दशहर, राजा पुत्र कुंवरपाल निवासी गांव बडौदा थाना चोला जिला बुलन्दशहर को अभियुक्त राजकुमार के घर श्यामविहार कॉलोनी कस्बा व थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है जिनके द्वारा थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अमेजोन डिलीवरी स्टेशन ए-02/1 सीडब्लूसी साइट बी औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर ग्रेटर नोएडा से 31 दिसम्बर 2022/01 जनवरी 2023 की रात्रि को समय करीब तीन बजे डिलीवरी स्टेशन में मौजूद सुरक्षाकर्मियो को गन प्वाइंट पर लेकर वेयरहाउस केस काउंटर पर रखी तिजौरी को लूट लिया था तथा फरार हो गये थे। थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा तभी से अभियुक्तों की गिरफ्तारी सर्विलांस व अन्य माध्यमो से अथक प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त सचिन उपरोक्त पूर्व में ग्रुप-4 सिक्योरिटी कम्पनी के माध्यम से अमेजोन डिलीवरी स्टेशन सीडब्लू वेयरहाउस में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था तथा राजकुमार वर्तमान समय में ग्रुप-4 सिक्योरिटी के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड है। अभियुक्त राजकुमार व सचिन के द्वारा अपने साथी राजा के साथ मिलकर अमेजोन डिलीवरी स्टेशन में लूट की योजना बनायी थी। तथा योजनानुसार दिनांक 31 दिसंबर 2022/01 जनवरी 2023 की रात्रि करीब तीन बजे अवैध असलहा से लैस होकर अमेजोन डिलीवरी स्टेशन ए-02/01 सीडब्लूसी साइट बी औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में लूट की घटना कारित की गयी थी। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment