रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनों ने गौसेवा कर किया नववर्ष का आगाज़

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गतवर्षो की भाँति इस वर्ष भी नये साल का स्वागत गौसेवा से किया गया।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि क्लब के सदस्यों के सहयोग से श्री कृष्ण सुदामा गौशाला सेक्टर 146, नोएडा में रह रही 1500 से अधिक गौमाताओं के लिए 100 क्विंटल भूसा, 600 किलो गुड़, 450 किलो नमक व वहाँ सेवा कर रहे 50 सेवादारों के लिए गर्म बनियान व गर्म पजामे भेंट किये गये।
क्लब अध्यक्ष अमित राठी ने बताया कि गौशाला के संचालक महंत राममंगल दास जी ने गौमाताओं के सहयोग के लिए क्लब से अनुरोध किया था जिसपर क्लब के सदस्यों के सहयोग से गौमाताओं के लिये चारा, गुड़ व नमक की व्यवस्था कराई गयी। ठंड से बचने के लिए यहाँ कार्यरत सेवादारों को भी गर्म वस्त्र भेंट किये गये।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व क्लब अध्यक्ष सौरभ बंसल, के0 के0 शर्मा, विनोद कसाना, प्रवीन गर्ग, अमित राठी, विजय शर्मा, प्रधान मूलचंद शर्मा, शैलेश वार्ष्णेय, शिव कुमार गुप्ता, बंटी अग्रवाल,अतुल जिंदल,गौरव गोयल, कुलदीप शर्मा दीपक चौधरी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment