रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने लगाया हार्ट चेकअप कैम्प

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा द्वारा सर्व सुखानी चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से श्री द्रोणाचार्य मन्दिर प्रांगण दनकौर में हार्ट चेकअप कैम्प लगाया गया। जिसमें 80 लोगों ने ब्लड प्रेशर व ईसीजी की जाँच करायी l

मुख्य अतिथि श्री विशाल पांडेय जी ने रोटरी क्लब व सर्व सुखानी ट्रस्ट के सभी सदस्यों को कैम्प लगाकर लोगों की सेवा करने के लिये बधाई दी।

कैम्प में डॉक्टर द्वारा लोगों को कम नमक, तली भुनी व बाहर का न खाने की सलाह दी गयी।

कैम्प में अशोक अग्रवाल ,कपिल गुप्ता ,मुकुल गोयल ,विनय गुप्ता ,कपिल शर्मा ,विकास गर्ग ,पीयूष गोयल ,ध्रुव गोयल ,आशीष जैन आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment