रोहिणी इमारत हादसा: एमसीडी ने आर्किटेक्ट और स्ट्रक्चर इंजीनियर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू की

News Desk
2 Min Read

 नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-16 में दो इमारतों के गिरने के मामले में राहत व बचाव अभियान खत्म होने के बाद एमसीडी ने नक्शा पास करने वाले वास्तुकार और स्ट्रक्चर इंजीनियर को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक एमसीडी से सरल स्कीम के तहत सार्थक गर्ग स्ट्रक्चर इंजीयनिर ने बिल्डिंग की मजबूती और देखरेख का हलफनामा दिया था। ऐसे में घटना होने के बाद एमसीडी गर्ग को ब्लैक लिस्ट कर देगी।

निगम अधिकारियों के मुताबिक जांच की जा रही है कि कैसे और कब नक्शा पास होने के बाद निर्माण हुआ और एमसीडी के वाच रजिस्टर में क्या-क्या अंकित हुआ। अधिकारी भी यह मान रहे हैं घटना चाहे जैसे भी हुई हो चूंकि स्ट्रक्चर इंजीनियर की प्राथमिक जिम्मेदारी मजबूत निर्माण की थी इसलिए उसे तो ब्लैक लिस्ट तो किया ही जाएगा।

नक्शे 21 मार्च और 10 अप्रैल 2025 को सरल योजना के तहत मंजूर किए गए

अधिकारियों के मुताबिक, दोनों सटे हुए प्लाटों पर बनने वाली इमारतों के भवन नक्शे 21 मार्च और 10 अप्रैल 2025 को सरल योजना के तहत मंजूर किए गए थे। वर्ष 2016 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य 105 वर्गमीटर तक के छोटे आवासीय प्लाटों के लिए भवन स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाना था। इसमें पैनल में शामिल आर्किटेक्ट या इंजीनियर दस्तावेजों और आवश्यक शुल्क के आधार पर आनलाइन नक्शा स्वीकृत कराते हैं।

Share This Article
Leave a Comment