मूर्तियां, स्तंभ, शिलाएं… अयोध्या में राम जन्मभूमि पर 50 फीट की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

Rohit Kumar
1 Min Read

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण अब अपने आखिरी चरण में है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। जिसके बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट पर जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें ये अवशेष इकट्ठा करके रखे गए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि श्रीरामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं।

https://x.com/ChampatRaiVHP/status/1701650999327314406?s=20

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा शेयर की तस्वीर में प्राचीन मूर्तियों के अवशेष, प्राचीन मंदिर के स्तंभ, शिवलिंग के अवशेष और अन्य पत्थर शामिल हैं। ये सभी अवशेष मंदिर परिसर में सुरक्षित रखे गए हैं। रामलला के दर्शन करने आने वाले भक्तों को इन अवशेषों को देखने का भी मौका दिया जाता है। पत्थरों पर नक्काशी दिखाई दे रही है। स्तंभों पर भी नक्काशी के साथ प्रतिमाएं बनी दिख रही हैं। हालांकि इससे अधिक इन अवशेषों के बारे में कोई जानकारी अभी नहीं दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment