राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दौरान व्हीलचेयर और इन्क्लुशिव बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच के आयोजन के सम्बन्ध में |

Rohit Kumar
2 Min Read

जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

ओलिंपिक के साथ साथ पैराओलिंपिक खेलो में अन्तरराष्ट्रीय सस्तर पर भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है | इसी कड़ी में 5 से ।2 नवंबर, 2022 तक डब्ल्यूबीएफआई और आईसीआरसी के सहयोग से भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर भारत के व्हीलचेयर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं इनके प्रचार-प्रसार हेतु नौएडा प्राधिकरण के तत्वाधान मैं नौएडा इंडोर स्टेडियम की कार्यदायी संस्था सिक्‍्यूरिटी सोलयुसंस दूवारा राष्ट्रीय खेल दिवस को लीक से हट कर व्हीलचेयर एक अनोखे ढंग से मनाने का प्रयास है | जिसका विवरण निम्नवत है

  • दिनांक : 29/08/2022
  • समय : प्रात: 9:30 बजे से :30 बजे तक
  • स्थल : नौएडा इंडोर स्टेडियम
  • दशको हेतू प्रवेश निशुल्क
  • 3 X 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच
  • 4 X 4 इंक्लूसिव व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच

उत्सव के दौरान आपकी उपस्थिति सम्मान की बात होगी। यह उत्सव शायद न केवल पूरे शहर में बल्कि पूरे एनसीआर मैं सबसे अच्छे खेल दिवस समारोहों में से एक होगा क्योंकि एनसीआर के विभिन्‍न स्कूलों के स्कूली छात्र खिलाड़ियों के उत्साहबर्धन के लिए स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे | समस्त शहरवासियों से विनम्र आग्रह है की उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित होकर इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये | हमें यकीन है कि आप इन समारोहों का हिस्सा बनकर खुश होंगे।

Share This Article
Leave a Comment