गाजियाबाद में 6 से 20 जुलाई तक राशन वितरण, विभाग ने तैयारियां शुरू कीं

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। राशन कार्डधारकों को इस माह छह जुलाई से 20 जुलाई तक राशन का वितरण किया जाएगा। इस संबंध में शासन से आदेश मिलने के बाद जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन वितरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड पर प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूं व 14 किग्रा चावल का वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं, दो किग्रा चावल का वितरण किया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून माह के सापेक्ष तीन किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलो की दर पर दी जाएगी। चीनी के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी, लाभार्थी मूल दुकान से ही चीनी ले सकेंगे।

भीड़ के लिए टोकन व्यवस्था

उन्होंने बताया कि उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। प्रतिदिन एक निश्चित संख्या में टोकर का वितरण किया जाएगा, जिससे कि भीड़ न हो।

सभी लाभार्थियों को आसानी से राशन का वितरण हो सके। यदि राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो कार्डधारक 0120-3761964 नंबर पर फाेन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment