झूठे प्रेम जाल में फंसाकर युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 

Amit
1 Min Read

रुड़की। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात साथ में पढ़ने वाले अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि उसने झूठे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके दुष्कर्म करता रहा। शादी करने की बात पर वह अक्सर कुछ दिनों का समय मांगता रहा। आरोप है कि कुछ दिनों पहले उसने युवती को एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात की तो इधर उधर की बात करने लगा।

युवती ने संदेह के बाद पुछताछ की तो पता चला कि युवक ने सहारनपुर निवासी एक युवती से सगाई के बाद कोर्ट मैरिज की है। पीड़िता के परिजनों ने जब युवक के परिजनों को सारी बात बताई तो उसके पिता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी किशनपुर और उसके पिता राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment