तमंचे के बल पर महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amit
2 Min Read

फिरोजाबाद। टूंडला में महिला स्वास्थ्यकर्मी से दोस्ती कर आगरा के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद उसके फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टूंडला शहर निवासी एक महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर तैनात है। महिला की दोस्ती आगरा के ट्रांसयमुना की श्याम विहार काॅलोनी निवासी युवक विशाल सिंह हो गई थी। जिसका उसके घर आना जाना शुरू हो गया था । 28 अगस्त 2023 को वह उसके घर आया था। तब वह घर में अकेली थी। मौका पाकर उसने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में बना लीं। इसके बाद वह उसे फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाता रहा और दुष्कर्म करता रहा।
आरोपी उसे एक बार चेन्नई भी ले गया था। जहां उसने उससे कई बार दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह भाग कर अपने घर आ गई। इसके बाद भी वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
Share This Article
Leave a Comment