प्रोफेशनल डांसर से ऑडिशन लेने के बहाने होटल में दुष्कर्म, दोस्त पर ही लगा आरोप, बनाया वीडियो

Rohit Kumar
1 Min Read

डांस ऑडिशन के बहाने महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और युवक ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इससे वह वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की 37 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2021 में बिहार निवासी एक युवक से हुई थी। महिला को एक्टिंग का शौक था। इस पर युवक ने उसे एक्टिंग व डांस में करियर बनाने में मदद करने की बात कही। आरोप है कि उसे डांस ऑडिशन के बहाने दिसंबर 2021 में गुरुग्राम के होटल में बुलाया। यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। विरोध किया तो आरोपी ने उसे जाने से मारने की धमकी दी। युवती ने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए गुरुग्राम भेज दी है।

Share This Article
Leave a Comment