निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, फरार आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

 गाजियाबाद- मोदीनगर क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोजपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर एक युवती के साथ धोखे से संबंध बनाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने निकाह का वादा कर युवती को अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 आरोपी की लगातार तलाश चल रहा था,  आखिरकार बुधवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया।आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की काननी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment