रामनगर: सागौन की लकड़ी की तस्करी पकड़ी, बाइक और ट्रैक्टर सीज

Amit
1 Min Read

रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन की लकड़ी बरामद की है। टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बाइक को सीज किया है।

बृहस्पतिवार को हल्दुआ बैरियर पर तस्करी की सूचना पर टीम ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में बाइक से बंधे सागौन के चार गिल्टे बरामद किए गए।

दूसरे मामले में टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी, जिसमें सागौन की लकड़ी का चिरान पाया गया। चालक दस्तावेज पेश नहीं कर सका। एसडीओ किरन शाह ने बताया कि दोनों ही मामलों में वाहनों को सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment