कमरे में धर्मांतरण की सूचना पर छापेमारी, हिंदू युवा वाहिनी मौके पर

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजियाबाद के लंकापुरी कॉलोनी में धर्मांतरण की सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि गरीब लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने मामले में एक को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

संगठन के जिलामंत्री नीरज शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर को सूचना मिली कि निवाड़ी मार्ग स्थित लंकापुरी कॉलोनी के एक मकान में धर्म विशेष द्वारा लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। कमरे में लोगों को धर्म विशेष के बारे में उपदेश दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता एकत्र होकर मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि धर्मांतरण हो रहा था। जब हम मौके पर पहुंचे तो वह लोग फरार हो गए। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला है, जो आपित्तजनक हो। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment