नोएडा। भंगेल स्थित शंभू वाटिका (प्लॉट 88, एनके हॉस्पिटल के पास) में घर से सटा बिजली का खंभा और खुले तार लोगों के लिए जानलेवा खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
मामले में बिजली विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सियन व लाइनमैन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने खंभा हटाने व तार सुरक्षित करने की मांग करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

