द्वारका के छावला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- द्वारका जिले के छावला क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात उस समय हुई जब वह अपनी कार में अकेले बैठे हुए थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची , पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक को कुछ समय पहले विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से धमकी भी मिली थी। इसी एंगल से पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment