असलम ने जबरन 5 साल के हिंदू बच्चे का किया खतना, दर्द देखकर स्वजन कराते रहे उसका इलाज

Rohit Kumar
1 Min Read

यूपी के उन्नाव में धर्मांतरण की साजिश करने का मामला सामने आया है। गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा स्थित मदरसे में पढ़ने वाले पांच साल के हिंदू छात्र का जबरन खतना करा दिया गया। मामले की जानकारी पर विहिप के जिला मंत्री ने धर्मातरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर गंगाघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चंपापुरवा के विनोद कश्यप का बेटा साहिल (5) मदरसे में पढ़ता था। शुक्रवार को मौलाना मोहम्मद असलम ने बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए उसका खतना करा दिया। साहिल ने परिजनों को बताया तो हो-हल्ला मचा। पांच साल के बच्चे के धर्मांतरण की जानकारी विहिप जिला मंत्री मनोज सिंह सेंगर को हुई तो गंगा घाट कोतवाली में आरोपित मौलाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment