प्रयागराज में दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में हत्याकांड से फैली सनसनी

Rohit Kumar
1 Min Read

पितृ विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे झूंसी थाना क्षेत्र के नायका महीन गांव निवासी सत्यपाल उर्फ बाबा लाल भारतीय (53) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिल्डिंग मैटेरियल और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करता था। घटना के पीाछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारों की खोज के लिए घेराबंदी की गई है। शनिवार को सुबह झूंसी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment